पूजा ग्वाल गोपा✍🏻
आज कल लोग पूछ कर प्रेम करते हैं। मगर ये पूछ कर किया जाने वाला प्रेम कभी प्रेम नहीं होता है। इसे सिर्फ वासना कहते हैं। क्योंकि सच्चा प्रेम पहली बात होने से पहले कभी इजाजत नहीं मांगता,कभी हालात नहीं देखता, कभी वक्त नहीं देखता,कभी रंग नहीं देखता, कभी रूप नहीं देखता, कभी उम्र नहीं देखता, कभी अच्छाई-बुराई नहीं देखता, कभी किसी के बारे में बुरा नहीं सोचता और दूसरी सबसे बड़ी बात कि वो कभी मौके नहीं तलाशता। क्योंकि सच में प्रेम करने वाले अगर एक दूसरे को दूर से भी देख ले तब दोनों की आत्माएं ख़ुश हो जाती हैं और देखकर ही दोनों को अहसास हो जाता है कि वो दोनों एक-दूसरे के प्रति क्या महसूस कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment