जिंदगी में दो रंगों का खेल 👉 - Gopa Puja Gwal

Latest

Puja Gwal's Shayari

Monday, February 6, 2023

जिंदगी में दो रंगों का खेल 👉

जिंदगी आपकी उस सफेद कपड़े की तरह है।
जिसमें आप अपनी जिंदगी के मनचाहे रंग उस कपड़े पर कभी भी भर सकते हैं?
मगर मौत आपके उस काले कपड़े की तरह है। जिसमें आप कोई भी मनचाहे रंग नहीं भर सकते हैं? बल्कि आप उस काले कपड़े को धारण करने के अलावा कोई और रास्ता भी नहीं अपना सकते हैं?
जोकि एक सबसे बड़ा सत्य है।
इसलिए इससे पहले कि बहुत देर हो जाए और आप उस सफेद कपड़े में रंग भरने के लायक ना रहें और वही आपको धारण करना पड़े तो इसलिए आपके पास अभी भी बहुत वक्त है और उसमें आप अभी भी मनचाहे रंग भर सकते हैं और वो रंग आपके जीवन की सबसे बड़ी दौलत होंगे जो आपके साथ भी जाएंगे जोकि कुछ इस प्रकार आपके सामने हैं- कर्म , खुशी, प्रेम, मित्रता, विश्वास, ईमानदारी, सेवा, मदद, त्याग, बलिदान, सम्मान और एकता यही सब यहां रह भी जाएगा और साथ भी जाएगा।
इसलिए जीवन में प्रतिदिन खुशियों के रंग भरने का प्रयास करते रहें।
क्योंकि सफ़ेद कपड़ा मौत का होकर भी आपको हजारों रंग भरने का जीवन भर मौका देता है। मगर काला कपड़ा आपकी जिंदगी का होकर भी आपको कभी कोई एक रंग भी भरने का मौका नहीं देता है? इसलिए अपनी जिंदगी की अपनों के साथ खुशियों की तस्वीर बनाएं और उस सफेद कपड़े में भरे जाने वाले हजारों रंग पर ध्यान दें ना कि उस एक रंग पर।
धन्यवाद जी 👏
पूजा ग्वाल गोपा ✍🏻

No comments:

Post a Comment